VINDHYAMOUNT — Header

विकासखंड कोन क्षेत्र के मदनपटृटी गांव में रामलीला मैदान पर सोमवार को अंबेडकर कजली महोत्सव का हुआ आयोजन। कजली महोत्सव में आए कलाकार विष्णु यादव और लक्ष्मी यादव ने एक से बढ़कर एक कजली गाकर लोगों की वाह वाही लूटी। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री मुन्नी यादव ने सर्वप्रथम बाबा भीमराव अंबेडकर की छवि पर माल्यार्पण कर कजली का शुरुआत कराया। कजली में मिर्जापुर से आई कजली गायिका लक्ष्मी यादव ने कजली के माध्यम से बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान पर प्रकाश डाला तो भदोही से आए गायक कलाकार विष्णु यादव ने पिया मेहंदी लियाद मोती झील से जाए के साइकिल से ना व त्रिशंकु मुनि और रानी सत्यवती का कजली गाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लोकगीत व कजली के माध्यम से समा बांध दिया कजली देर रात तक चलती रही। कजली में मुख्य रूप से आयोजक अमरेश सोनकर, हरि नारायण यादव, रविंद्र यादव , राहुल सोनकर, देवानंद यादव,विजेंद्र यादव, मुन्ना सिंह,केसरी यादव, प्रधान जंग बहादुर यादव, ग्राम प्रधान दरोगा यादव व भारी संख्या में ग्रामीण श्रोता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »