VINDHYAMOUNT — Header

वीआईपी प्रेस सोशल क्लब के सदस्यों ने सामूहिक रूप से दिवंगत पत्रकार दिनेश उपाध्याय के आवास पर जाकर शोक श्रद्धांजलि प्रकट किया। श्रद्धांजलि के वक्त अत्यंत भावुक एवं करुणाप्रद दृश्य उपस्थित हो गया। रिश्ते में भतीजा लगे वीआईपी प्रेस सोशल क्लब के अध्यक्ष रोहित त्रिपाठी धनराशि देने लगे तब दिनेश उपाध्याय की पत्नी फफक कर रोने लगी। कारुणिक माहौल को लोगों ने शांत कराया इस अवसर पर क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पटेल द्वारा 10000/- (दसहजार), जिलाध्यक्ष रोहित त्रिपाठी द्वारा 5000/- तथा प्रबंधक दीपक त्रिपाठी द्वारा 5000/- का आर्थिक सहयोग दिनेश उपाध्याय की इंटरमीडिएट में अध्ययनरत बेटी को पठन-पाठन के लिए दिया गया ताकि पढ़ाई में व्यवधान न हो। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सलिल पाण्डेय, वीआईपी प्रेस ट्रस्ट के अध्यक्ष रोहित गुरु त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, गुफरान अहमद,गुड्डू खान, शहनवाज अहमद, सेराज अहमद,मोहित गुप्ता, रवींद्र जायसवाल, बृजेश गौड़ एवं शिवम मालवीय आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »