VINDHYAMOUNT — Header

जनपद में संचालित नमामि गंगे योजना के तहत हर घर नल से जल योजना से सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक कर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बिन्दुवार समीक्षा कर जानकारी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पाइपलाइन बिछाने तथा उसकी गुणवत्ता पर चर्चा करते हुए कार्य एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति के पश्चात पाइन फटने व लीकेज होने की दशा में सम्बन्धित अधिकारी/इंजीनियर सत्यापन करते हुए लीकेंज व टूटने के कारण को खोजते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे ताकि इसकी पुनरावृत्ति न होने पाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने जिलाधिकारी को बताया कि जनपद में कुल 09 परियोजनाओं पर 06 एजेंसियों के द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि 274 ओवरहेड टैंक, 140 ट्यूबबेल, 49 सी0डब्लू0आर0 तथा 1614 गावों में पाइप बिछाने का कार्य पूर्ण कराते हुए पेयजल आपूर्ति की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शेष कार्यो में भी प्रगति लाते हुए सम्बन्धित एजेंसियों को निर्देेशित करते हुए निगरानी की जा रही हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, अधिशासी अभियंता जल निगम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »