VINDHYAMOUNT
शासन के दिशा निर्देश पर नगर पालिका के प्रधान कार्यालय के छत्रपति शिवा जी हाल में विकेंद्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर मास्टर ट्रेनरों को जानकारी देने को लेकर बैठक की।इस बैठक में मुख्य रूप से मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज सेठ एवं कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह ने लिया। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों को बताया कि कैसे वार्डो में लोगों स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है,लोगो से अलग-अलग सूखे-गिले को देने के लिए जागरूक करना है।लोग घरों में गिले कचरे को कंपोस्ट करे और सूखे कूड़े को भी अलग करे। मुख्य सफाई निरीक्षक ने बताया है कि शासन के दिशा निर्देश पर यह ट्रेनिंग दी जा रही है।ये मास्टर ट्रेनर लोगों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जागरूक करेंगे।