VINDHYAMOUNT — Header

जिगना थाना क्षेत्र के बौंता उमा प्रसाद गाँव में बीती रात एक बजे अजय लाल बिंद के मकान के दालान में विशालकाय अजगर घुसने से परिवार में दहशत फैल गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर रात तीन बजे पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को डिब्बे में बंद कर विजयपुर पहाड़ी के कुशियरा जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वन दरोगा अनुपम पांडेय ने बताया कि मकान मालिक की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई। इस दौरान एक युवक ने अजगर की पूंछ पकड़कर उसे इधर-उधर नचाया, जिससे मौके पर हलचल मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »