“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा आगामी त्योहार-दीपावली, धनतेरस व छठ पूजा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से पटाखों के भण्डारण व बिक्री में संलिप्त लोगो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में ‘मनीष कुमार मिश्रा’ अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व ‘अशोक कुमार सिंह’ क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांक 13.10.2025 को थाना जिगना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत हरगढ बाजार स्थित फर्नीचर की दुकान में दबिश देकर एक अभियुक्त शनि केशरवानी पुत्र लालजी केशरवानी निवासी गौरा थान जिगना जनपद मीरजापुर (हालपता हरगढ बाजार थाना जिगना,मीरजापुर) उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के अवैध रुप भण्डारण किया हुआ बारूदयुक्त पटाखा (मात्रा 08 कुंतल 25 किग्रा) बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0स0- 215/2025 धारा 9बी विस्फोटक अधिनियम-1884 पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »