VINDHYAMOUNT — Header

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, उपशाखा सदर, मीरजापुर ने हापुड़ में लेखपाल सुभाष मीणा की मृत्यु के मामले में जिला अधिकारी के दमनात्मक व्यवहार और उत्पीड़न की निंदा की। संघ ने उपजिलाधिकारी, तहसील सदर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार और मंत्री अंकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता, योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को मानवीय व्यवहार के निर्देश और कर्मचारी समस्याओं के लिए मासिक बैठकें सुनिश्चित करने की मांग की गई। संघ ने कहा कि अधिकारियों का अपमानजनक रवैया और बिना जांच के कार्रवाई कर्मचारियों में तनाव का कारण बन रही है, जिससे कार्यकुशलता और स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। ज्ञापन में शम्भूनाथ यादव, संतोष कुमार सरोज, धीरज कुमार पाठक, बेबी विश्वकर्मा और राहुल जादौन सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »