थाना चिल्ह, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 10.06.2025 को हरिहर प्रसाद पुत्र स्व0 माता प्रसाद निवासी तुलसीपट्टी थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध जमीन सम्बन्धित विवाद को लेकर वादी के पुत्र के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चिल्ह मु0अ0सं0-141/2025 धारा 110,352,125 बीएनएस कर विवेचना प्रारम्भ की गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना चिल्ह को अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चिल्ह पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमें में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः13.07.2025 को उप-निरीक्षक सुनील कुमार मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तुलसी पट्टी से नामजद 02अभियुक्तों 1.मनशीरा देवी पत्नी सुरेश यादव व 2. रिंकी यादव पुत्री सुरेश यादव निवासीगण ग्राम तुलसीपट्टी थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »