थाना जमालपुर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 11.07.2025 को वादी कन्हैया लाल विश्वकर्मा पुत्र स्व0 श्रीरामा विश्वकर्मा निवासी लठिया सहजनी थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी के पुत्र के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया तथा इलाज के दौरान मृत्यु होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जमालपुर मु0अ0सं0-109/2025 धारा 115(2),352,351(3),105 बीएनएस कर विवेचना प्रारम्भ की गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जमालपुर को अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जमालपुर पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमें में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः13.07.2025 को उप-निरीक्षक आशीष कुमार सिंह चौकी प्रभारी शेरवा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना जमालपुर क्षेत्रान्तर्गत विक्सी चौराहा के पास से नामजद 02 अभियुक्तों 1.चन्द्रशेखर विश्वकर्मा पुत्र सुरेश विश्वकर्मा व 2. चन्द्रभान विश्वकर्मा पुत्र सुरेश विश्वकर्मा निवासीगण ग्राम लठिया सहजनी थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । थाना जमालपुर पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।