VINDHYAMOUNT — Header

डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, लोहिया तालाब में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90% व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा का कोई विकल्प नहीं है, यह मनुष्य को श्रेष्ठ बनाती है और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। स्काउट टीम और स्कूल कौंसिल ने उनकी अगवानी की। छात्रों ने स्कूल गीत और आर्केस्ट्रा पर विशेष प्रस्तुति दी। स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप सिंह और अपराजिता सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जिलाधिकारी ने 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए। डायरेक्टर द्वारा जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल राजेश प्रताप सिंह राठौर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुछ शिक्षकों को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »