VINDHYAMOUNT — Header

अपना दल (एस) पार्टी की पांचों विधानसभा क्षेत्रों—मड़िहान, छानबे, मझवा, चुनार और नगर विधानसभा की मासिक समीक्षा बैठकों का आयोजन मीरजापुर जिले में विभिन्न स्थानों पर किया गया। इन बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, आगामी पंचायत चुनाव 2026 में सक्रिय भागीदारी और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की। मड़िहान विधानसभा बैठक मड़िहान विधानसभा की बैठक ग्रामसभा नदिहार, राजगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष सालिकराम पटेल की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि रमेश सिंह पटेल, राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच, ने कार्यकर्ताओं से माननीय केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा कराए गए सामाजिक कार्यों को जनता तक पहुंचाने और गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया। बैठक में पंचायत चुनाव और संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया गया। संचालन नित्यानंद सिंह और महेश कुमार प्रसाद कोल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »