थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 04.06.2025 को वादी उर्मिला देवी पत्नी स्व0 शिव प्रकाश निवासिनी परानीपुर थाना मेजा जनपद प्रयागराज द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की पुत्री की दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं जान से मार देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-176/2025 धारा 80,85 बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष विन्ध्याचल को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 04.07.2025 को थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्ता श्यामकली पत्नी नन्दलाल निवासी बिरौरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »