मीरजापुर – उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के द्वारा आगामी 29 मई 2025 से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार के दृष्टिगत जनपद मीरजापुर में विद्युत निर्वाद विद्युत व्यवस्था यथावत बनाए रखने के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी उप जिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारी के के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने उप जिला मजिस्ट्रेटो को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील मुख्यालय पर कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए अधिकारियों कर्मचारियों की तैनाती शिफ्टवार क्रियाशील रखे एवं सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत विद्युत विभाग के भंडार गृह पावर स्टेशनो, ट्रांसफार्मर अनुरक्षण केन्द्रो पर अपेक्षित व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिगत तहसीलदार व समकक्ष पुलिस अधिकारी की तैनाती तथा तकनीकी स्टाफ व कार्मिको की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कार्यरत प्राइवेट/संविदा लाइनमैन/तकनीकी विद्युत विशेषज्ञो एवं जपनद स्थित पालीटेक्निक एवं आई0टी0आई0 विद्युत विशेषज्ञो व नगर निकायो के विद्युत कार्य से जुड़े कार्मिको की सूची, नाम पदनाम व व्हाट्सएप नम्बर आदि प्राप्त कर उनकी ड्यूटी उपयुक्त स्थानो पर लगाते हुए प्रत्येक विद्युत स्टेशनो पर उपरोक्त कर्मचारियों के साथ-साथ लेखपालो की ड्यूटी लगाते हुए विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित निर्वाद विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि विद्युत सब स्टेशनो के साथ-साथ पेयजल परियोजनाओं, अस्पतालो के फीडरो पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए प्रभावी नियंत्रण रखा जाए तथा विद्युत आपूर्ति व पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराया जाए। जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट परिसर में इमरजेंसी आपरेशन सेंटर जिसका नम्बर दूरभाष संख्या-05442-256357 में कर्मचारियों की ड्यूटी कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए लगाई गई है। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी प्रशासन अजय कुमार सिंह अपर जिला मजिस्ट्रेट होंगे तथा पुलिस विभाग की तरफ से नोडल अधिकारी पुलिस नितेश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर को नामित किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »