महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद झूरी बिंद जी की 123 वीं जयंती पर सोमवार को नगर के शहीद झूरी बिंद स्मारक स्थल दो मुहिया तिराहे पर स्मारक समिति द्वारा भव्य पुष्पर्चन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा रसायन उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने झूरी बिंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत शत नमन किया। इस दौरान डॉ श्यामलाल बिंद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि शहीदों को याद करना सभी भारतीयों का परम धर्म है। आज हम इन्हीं के बलिदान की बदौलत स्वतंत्र एवं उन्मुक्त वातावरण में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों का गौरवशाली इतिहास रहा है। बता दें कि अनुप्रिया पटेल के आग्रह पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झुरी बिंद की प्रतिमा का अनावरण किया था। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल ने कछवा के पास गंगा नदी पर निर्मित भटौली पुल पर (बरैनी छोर) महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद झूरी बिंद की स्मृति में ‘स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झूरी बिंद स्मृति द्वार का निर्माण कराया है। इस दौरान गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम बिंद समाज फउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पन्नालाल बिंद, सेवानिवृत्ति डिप्टी कमांडेंट मुरलीधर बिंद, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, भारत माता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसागर बिंद, भारत माता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुपान चौधरी, संयोजक जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, जिला अध्यक्ष गाजीपुर समता बिंद, सह संयोजक इंजीनियर रामनरेश बेलदार, संचालन प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, संचालक एडवोकेट कोमल बिंद, डॉ संतोष बिंद, जिला पंचायत सदस्य जिला सचिव राधिका बेलदार, राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल, राष्ट्रीय सचिव चिकित्सा मंच डॉक्टर एसपी पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह पटेल, ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम नारायण बिंद, व्यास बिंद, डॉ महेश बिंद आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें। उक्त आशय की जानकारीजि जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »