सोमेन वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मीरजापुर के निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना ,मीरजापुर द्वारा दिनांक 10/11/2025 को NATIONAL CYBER SECURITY AWARNESS MONTH (NCSAM) के अन्तर्गत जनजागरुकता कार्यक्रम के दृष्टीगत साइबर जागरुकता माह के अवसर पर साइबर अपराध से संबन्धित घटनाओं की रोकथाम हेतु थाना जिगना स्थान- लालापुर MTS Public School मे, साइबर जागरुकता से सम्बन्धित कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के डारेक्टर डा0 निशा द्विवेदी, प्रधानाचार्य दीनानाथ पाठक व उप प्रधानाचार्य सौरभ पाण्डेय स्कूल के सभी अध्यापक व काफी संख्या में स्कूल के बच्चे मौजूद रहें। इसमें साइबर क्राइम थाना मीरजापुर के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा साइबर अपराध के प्रकार की जानकारी दी गयी। जैसे- साइबर अपराध क्या है, साइबर अपराध के प्रकार तथा उनसे कैसे बचा जाये तथा साइबर की दुनिया में नया अपराध डिजिटल गिरफ़्तारी के बारे में जानकारी दी गयी । आनलाइन खरीदारी, टेलीग्राम एप्लीकेशन के माध्यम से ठगी व UPI, WALLET, इण्टरनेट बैंकिंग के अपराध एवं साइबर अपराध की घटना घटित हो जाने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्प नंबर 1930/साइबर क्राइमपोर्टल की वेबसाईट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कैसे करें, के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। साइबर अपराध से बचाव हेतु क्या करें/क्या न करें से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश का पम्पलेट वितरित किया गया।