VINDHYAMOUNT — Header

VINDHYAMOUNT

चुनार रेलवे स्टेशन पर हुई दर्दनाक हादसे की खबर लगते ही प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पंजीयन एवं स्टाम्प रविन्द्र जायसवाल एवं राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गौड़ भी तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर घटना के बारे मे विस्तृत जानकारी जिलाधिकारी से प्राप्त की। राज्यमंत्री पंजीयन एवं स्टाम्प रविन्द्र जायसवाल ने प्रेस प्रतिनिधियो एवं मृतक के परिवारीजन से वार्ता के दौरान उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ढंाढस बंधाया तथा प्रदेश सरकार की तरफ से दो-दो लाख रूपये प्रत्येक मृतक के परिजनो को आर्थिक सहायता के रूप मे देने की घोषणा की। तत्पश्चात राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टाम्प एवं पंजीयन जनपद मीरजापुर मुख्यालय पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचकर कार्यवाही मे तेजी करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि सभी सम्बन्धितो के परिजन या आश्रित का नाम, पता समस्त अभिलेखो सहित बैक खाता संख्या आदि एकत्र करवाकर आर्थिक सहायता तत्काल देने हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करे। मौके पर अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल मनीष मिश्रा, उप जिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव सहित अन्य अधिकारी व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »