थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 26.10.2025 को वादी धीरज कुमार दूबे पुत्र ओम कार नाथ दूबे निवासी बरीदूबे थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा वादी के ट्रेक्टर चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-384/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 26.10.2025 को उप निरीक्षक राघवेन्द्र कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से घटना से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त नीरज कुमार पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी ग्राम जिगना बारी थाना जिगना जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 303(2),317(2) में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।