VINDHYAMOUNT — Header

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 सितंबर को रोहतास जिले का दौरा करेंगे। इस अवसर पर वे जिले को कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे। कुछ नई योजनाओं का शिलान्यास और पूर्ण हो चुके कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रशासन ने कार्य तेज़ कर दिया है। जिला अधिकारी उदिता सिंह, डीडीसी विजय कुमार पांडेय सहित अन्य वरीय अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल और हेलिपैड का निरीक्षण कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए डीआईजी सत्य प्रकाश ने भी स्थलों का मुआयना किया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम फैजलगंज स्थित न्यू स्टेडियम में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर केंद्रीय विद्यालय परिसर में बनाए जा रहे अस्थायी हेलिपैड पर उतरेगा। डीएम ने हेलिपैड निर्माण कार्य का निरीक्षण कर विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं और एनडीए समर्थकों में उत्साह का माहौल है। शहर में जगह-जगह तोरणद्वार लगाए गए हैं और बैनर-पोस्टरों से पूरा शहर सजाया गया है। जदयू जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह दौरा रोहतास जिले के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। पार्टी कार्यकर्ता और प्रशासन मिलकर इसे भव्य एवं सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »