मिर्जापुर चिल्ह – स्वामी श्री अड़गड़ानंद महाराज सक्तेश गढ़ आश्रम के निर्देशन में ब्रह्मलीन स्वामी अनुरागानंद महाराज परम हंस आश्रम श्रीपट्टी के शिष्य विनोद महाराज द्वारा श्रीपट्टी गांव में रविवार को भगवान श्री कृष्ण के मुख से निकली अमृतवाणी ,,यथार्थ गीता,, का झंडा बैनर लेकर गांव की गलियों में घर-घर जाकर पदयात्रा करते हुए लोगों से संवाद कर यथार्थ गीता पढ़ने व मनन करने का अपील किया व यथार्थ गीता के अनुसार वाणी व व्यवहार में ढालने का अपील किया। तत्पश्चात प्रत्येक घर पर यथार्थ गीता का पोस्टर लगाया गया। विनोद महाराज ने बताया की सकतेश गढ़ आश्रम के स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के निर्देशन में प्रत्येक रविवार को अलग-अलग गांव में पदयात्रा कर घर घर जाकर यथार्थ गीता का संदेश व पढ़ने व मनन करने की अपील करने का कार्य किया जाएगा। पदयात्रा करने वालों में मुख्य रूप से डॉक्टर कैलाश नाथ यादव , ग्राम प्रधान शंभू नाथ यादव,पूर्व ग्राम प्रधान तेज बहादुर यादव,बुधीराम गौतम,विकास कनौजिया,सुरेश सरोज,श्रीधर यादव ,रमाशंकर, पूर्व प्रधान प्रियव्रत मिश्रा, शिवचंद यादव ,शंभू नाथ यादव। के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण भक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »