VINDHYAMOUNT — Header

बनारस स्थित सोन चिरैया स्व सहायता समूह तथा गुलाबो माता स्व सहायता समूह की 11 प्रतिनिधि महिलाओं ने राखियों का एक पैकेट भारतीय डाक के माध्यम से देश के विभिन्न सीमाओं पर तैनात जवानों तक पहुचाने के लिए कर्नल विनोद कुमार को सुपुर्द किया। ये महिलाए दीनदयाल आजीविका योजना (शहरी) के अंतर्गत विभिन्न संगठनों के माध्यम से अपने जीविका चलाने का कार्य करती हैं। इस अवसर पर स्व सहायता समूहों के सदस्यों को संबोधित करते हुए कर्नल विनोद कुमार ने उनको आश्वासन दिया कि सभी राखी सैनिकों के पास सुरक्षित पहुंचाई जायेंगी ताकि सैनिकों को भावनात्मक रूप से और अधिक शक्ति का एहसास हो सके। प्रतिनिधियों में सीमा विश्वकर्मा ओम शांति समूह, सुशीला शर्मा आकृति समूह, कुसुम देवी सरस्वती माँ समूह, सरिता सती माँ समूह तथा मोनी पूर्वांचल समूह शामिल थी। श्वेता राय शहर मिशन प्रबंधक, सुशील कुमार शहर मिशन प्रबंधक, तथा बबलू शहर मिशन प्रबंधक भी महिला प्रतिनिधियों के साथ थे। इस अवसर पर कर्नल विनोद ने बताया कि गत वर्ष सिर्फ तीन हज़ार राखी लिफ़ाफ़े की बिक्री हुई थी और इस साल केवल पंद्रह दिनों में ही एक लाख से अधिक राखी लिफाफों की ख़रीद जनता के बीच हो चुकी है और इस बार दो लाख से ज़्यादा राखी लिफ़ाफ़े बेचने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने स्व सहायता समूहों को डाकघर की बचत योजनाओं की जानकारी दी तथा उनके लिए आवश्यक बीमा योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने लिए बेहतर विकल्प के रूप में अपनी सोच को बदलें और बड़ा लक्ष्य बनाएं ताकि उन्हें अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिले जिससे वह अपनी प्रतिभा का परिचय समाज में दिखाते हुए अपनी आमदनी बढ़ा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »