जिगना (मीरजापुर) – विहसड़ा स्थित एक मैरिज हॉल में छानवे क्षेत्र के समस्त ग्रामप्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में वर्तमान सदस्य विधानपरिषद एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह मीरजापुर सोनभद्र के तत्वावधान में विशाल जन सभा की गई। विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत में आए दिन कभी न कभी चुनाव होता रहता है जिसमें सरकार का बहुत ज्यादा धन व समय खर्च होता है जिसे रोकने के लिए सत्ताधारी पार्टी व विपक्ष तथा अन्य दलों को भी सदन में एक होकर एकराष्ट्र एक चुनाव का बिल पारित करना चाहिए जिससे देश के आम नागरिकों के टैक्स के पैसे से बार बार होने वाले चुनाव को रोककर उनके पैसे का गरीबों के कल्याण हेतु अन्य कार्यों में लगाने की बात कही साथ में उन्होंने यह भी बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव सभी दलों व पार्टियों के हित में होने वाला चुनाव है इसमें किसी विशेष पार्टी को लाभ नहीं होगा इसलिए सभी दलों को आगे आना चाहिए इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए। इस कार्यक्रम के दौरान प्रेम बहादुर सिंह एमएलसी प्रतिनिधि, स्वामी नाथ सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, सिंपू सिंह मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, जय सिंह मंडल प्रभारी भाजपा राजेंद्र पाठक भाजपा नेता, धर्मजीत सिंह मंडल मंत्री विनोद यादव प्रधान संघ अध्यक्ष सुजीत मोदनवाल मंडल अध्यक्ष सहित क्षेत्र के भारी संख्या में प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »