मिर्जापुर चिल्ह – दिनांक 8 सितंबर 2023 विकास खंड कोन के रामपुर गांव में ग्राम प्रधान के रिक्त हुए पद के लिए हुए उपचुनाव का मतगणना शुक्रवार को किया गया। मतगणना सुबह 8:00 बजे निर्धारित समय से शुरू हुआ। मतगणना के पहले चक्र में ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी निशा देवी पत्नी कमलेश यादव को 232, व राजकुमारी देवी पत्नी फौजदार को 215 , मत मिले जिसमे से 11 इनवेलिट मत हुए। दुसरे चक्र में निशा देवी को 247 व राजकुमारी देवी को 122 मत प्राप्त हुए जिसमे 15 मत इनवेलिट हुऐ। इस प्रकार निशा देवी 479 मत पाकर विजई घोषित हुईं, तो वही राजकुमारी देवी 337 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही। कुल 26 मत इनवेलिट हुए, 142मत से निशा देवी पत्नी कमलेश यादव को विजई घोषित किया गया।

(संदीप शर्मा की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »