विन्ध्याचल (मीरजापुर ) – दिनांकः27.04.2025 को हिमांशु कुमार गुप्ता पुत्र स्व0मंगला प्रसाद गुप्ता निवासी सगरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध वादी के मकान से नकदी व ज्वैलरी चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। जिसके आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-124/2025 धारा 305(a),331(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए घटना का अनावरण करते हुए सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी करने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष विन्ध्याचल को निर्देश दिये गये। दिये गये निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः06.05.2025 को उप निरीक्षक विजयनारायण पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त मनोज कुमार मौर्या पुत्र स्व0लालमनी मौर्या निवासी सगरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की अवशेष धनराशि ₹ 24620/- नगद बरामद किया गया। थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।