राजगढ़ (मीरजापुर ) – थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 12.04.2025 को वादिनी रूकमणी देवी पत्नी उदयराज कोल निवासिनी गुरेठ घोरावल जनपद सोनभद्र द्वारा नामजद अभियुक्तों (ससुरारीजन) के विरूद्ध वादिनी की पुत्री की हत्या करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। जिसके आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-63/2025 धारा 103(1),238,61(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में प्रभारी थाना राजगढ़ को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 25.04.2025 को थानाध्यक्ष महेन्द्र पटेल मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त नारसिंह पुत्र महेन्द्र कोल निवासी खोराड़ीह थाना राजगढ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »