जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन के दौरान पहुंचे एक-एक फरियादियों के समस्याओ को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रो को भेजते हुए त्वारित व संतुष्टिपकर निस्तारण के निर्देश दिए गए। कतिपय फरियादियो द्वारा जमीन से सम्बन्धित विवाद के मामले में जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस की टीम बनाकर मौके पर सत्यापन करने के उपरान्त निस्तारण करने का निर्देश भी सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व पुलिस अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारियों के पास भेजे गए प्रार्थना पत्रो को गम्भीरता से लेते हुए निस्तारण सुनिश्चित करे ताकि फरियादी को इधर उधर भटकना न पड़ें।
