होली के त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रो में क्षेत्रवार मजिस्ट्रेटो की तैनाती करते हुए निर्देशित किया है कि नगर क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट एवं समस्त तहसीलों के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट्स सामान्य रूप से प्रभारी मजिस्ट्रेट होंगे। उक्त के अतिरिक्त शान्ति एवं कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु थानावार मजिस्ट्रेट्स की डियूटी निम्नवत लगाई जाती है। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने तहसीलों में कानून व्यवस्था की स्थिति पर निगरानी रखने हेतु आवश्यकतानुसार नायब तहसीलदारों की भी ड्यूटी लगा सकते हैं।
जिला मजिस्ट्रेट जिन मजिस्ट्रेटो की तैनाती थाना/कार्य विशेष क्षेत्र की है उनमें कोतवाली शहर/कटरा सम्पूर्ण शहर क्षेत्र नगर मजिस्ट्रेट मीरजापुर, विन्ध्याचल तथा सम्पूर्ण तहसील सदर क्षेत्र उप जिला मजिस्ट्रेट सदर, थाना चील्ह अपर उप जिला मजिस्ट्रेट सदर, थाना जिगना तहसीलदार सदर, कोतवाली देहात खण्ड विकास अधिकारी सिटी, थाना कछंवा खण्ड विकास अधिकारी मझंवा, थाना पड़री तहसीलदार न्यायिक सदर, थाना लालगंज व सम्पूर्ण लालगंज तहसील क्षेत्र उप जिला मजिस्ट्रेट तहसील लालगंज, थाना हलिया तहसील लालगंज, थाना ड्रमंडगंज खण्ड विकास अधिकारी हलिया, थाना मड़िहान व सम्पूर्ण मड़िहान तहसील क्षेत्र उप जिलाधिकारी मड़िहान, थाना संतनगर तहसीलदार मड़िहान, थाना राजगढ़ खण्ड विकास अधिकारी राजगढ़, थाना चुनार व सम्पूर्ण चुनार तहसील क्षेत्र उप जिला मजिस्ट्रेट चुनार, थाना अदलहाट तहसीलदार चुनार, थाना जमालपुर खण्ड विकास अधिकारी जमालपुर तथा थाना अहरौरा खण्ड विकास अधिकारी नरायनपुर शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु मजिस्ट्रेटे होंगे।
जिला मजिस्ट्रेट ने उपरोक्त सभी अधिकारियों/मजिस्ट्रेटो को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने ड्यूटी पर नियुक्त जिन अधिकारियों के पास वाहन नहीं है उन्हें प्रभारी अधिकारी नजारत वाहन उपलब्ध करायेंगे। जिन अधिकारियों के पास वाहन उपलब्ध है वे अपने वाहन का उपयोग करेंगे तथा सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट्स को दो-दो आर्म्स गार्ड उपलब्ध कराने हेतु पुलिस अधीक्षक अपने स्तर से आदेश निर्गत करेंगे। होली के पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु दिए गए निर्देशो का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए होली पर्व को सकुशल एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराना सुनिश्चित करे। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाशत नही की जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस अधीक्षक से कहा है कि उपरोक्त मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों की तैनाती करने के साथ-साथ समस्त अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी को क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »