मीरजापुर 04 अक्टूबर 2023- जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया है कि आम जनता उ0प्र0 सरकार की सेवामित्र पोर्टल पर घरेलू सेवाओं का लाभ उठा सकती हैं। इन सेवाओं के प्रचार-प्रसार और जागरूकता के लिए 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सेवामित्र पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। सेवामित्र टोल फ्री नम्बर-155330 पर फोन करके कोई भी व्यक्ति इलेक्ट्रिषियन, प्लम्बर, ए0सी0 मैकेनिक, टैक्सी सर्विस, ब्यूटिषियन की सेवा प्राप्त कर सकते हैं। सेवामित्र योजना के जुड़कर युवा अपना स्टार्टअप षुरू करके लोगों को घरेलू सेवाये प्रदान कर सकते हैं। जनपद केे सभी लोग सेवामित्र से जुड़कर इसका लाभ उठा सकते हैं। यदि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला सेवायोजन कार्यालय, मीरजापुर से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »